मंडी : मुख्यमंत्री ने बालीचैकी में 2.28 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं लोगों को समर्पित की.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचैकी में 2.28 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं लोगों को समर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बालीचैकी में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोषाधिकारी कार्यालय भवन एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का भी लोकार्पण किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी सरकार को कोरोना संक्रमण जैसे कठिन दौर का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस चुनौती को न केवल सफलतापूर्वक पार किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि प्रदेश में विकास कार्य अविरूद्ध न हों और लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण व संतुलित विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जो अभी तक किन्हीं कारणों से उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विगत साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल विकास व उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां एक ओर प्रदेश में अनेक नई जन कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कीं, वहीं प्रदेश में अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष बल दिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि बालीचैकी क्षेत्र में 25.82 करोड़ रुपये की लागत से थलोट-पंजाई सड़क स्तरोन्नत की जा रही है, जबकि बालीचैकी में 10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालीचैकी में ही 17.50 करोड़ रुपये व्यय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के साथ साथ 4.50 करोड़ रुपये की लागत से सेरीकल्चर भवन का निर्माण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थलोट में ब्यास नदी पर बनने वाले पुल के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि बुराह-पंजाई वाया घाट मुहाट 11 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जय राम ठाकुर ने बालीचैकी में तीर्थन खड्ड पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से मंडी जिले के बालीचैकी तथा कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago