मंडी : डीसी की अपील – कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को आगे आएं पात्र लाभार्थी

डीसी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के सभी पात्र लाभार्थियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन हो गए हैं वे दूसरी डोज लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण हेतु सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।


उपायुक्त ने आग्रह किया कि पात्र लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समय से कोरोना की दूसरी खुराक अवश्य लें। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना वैक्सीन की करीब 10 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 7 लाख 32 हजार से अधिक पहली और 2 लाख 63 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई है।


अरिंदम चौधरी ने कहा कि कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।  उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब तक कोरेाना पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता बचाव के लिए पहले की ही तरह सावधान रहें। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोविड अनुरूप व्यवहार जारी रखें। मास्क का प्रयोग व आवष्यक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हाथों को बार बार साफ करते रहें।

Recent Posts

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

7 hours ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

7 hours ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 day ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

2 days ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

2 days ago