Bharat

Kangra News:घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठकजनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक किए जा रहे फोरलेन निर्माण कार्य से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक में फोरलेन निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक पूरे मार्ग पर पानी की समुचित निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात अथवा अन्य परिस्थितियों में स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि रैत के निकट 45 मील क्षेत्र में स्थानीय लोगों तथा कॉलेज विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 45 मील के टीका उपाहू में रिटेनिंग वॉल, रैत पुल के नजदीक सर्विस लेन, निर्माणाधीन चंबी पुल के पास रिटेनिंग वॉल आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शाहपुर के रेहलू रोड पर अंडरपास निर्माण को लेकर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही चंबी क्षेत्र में 132 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग के मुद्दे पर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य आमजन की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या या असुविधा उत्पन्न होती है, तो उसका समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।

एनएचएआई के आरओ ने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो और आवश्यक जनसुविधाएं सुरक्षित रहें।

इस अवसर पर एमडी एचपीपीटीसीएल राजीव सूद, आरओ अजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित शर्मा तथा अधिशाषी अभियंता एचपीपीटीसीएल संदीप उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

11 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

3 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago