मंडी :- मुख्यमंत्री ने थुनाग से ‘चलें बूथ की ओर-बढं़े जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया

In

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस शुभ दिवस पर मुम्बई में पार्टी अस्तित्व में आई थी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जब प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था उस समय जनसंघ के सदस्यों ने कांग्रेस शासन के विरूद्ध प्रदर्शन किए थे।

उन्होंने कहा कि आपातकाल वापस लेने के पश्चात जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अपै्रल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था।

जय राम ठाकुर ने कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी सदस्यता के मामले में भाजपा भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक के प्रारम्भ में गठन के पश्चात पार्टी ने एक लम्बा सफर तय किया है।

उन्होंने कहा कि कई बाधाओं और विफलताओं के बावजूद वर्तमान भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी मजबूत हो कर उभरी है तथा लम्बे समय तक भारत की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय नीतियों को संचालित करने वाली वैचारिक संरचना में बदलाव लाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का चयन कर भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनावों में भाजपा पुनः सत्ता में आई और पार्टी ने वर्ष 2014 की 282 सीटों के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए लोकसभा में 303 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है और यह आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल एक परिवार विशेष की पार्टी है और यह अब अपने अन्तिम समय में है। उन्होंने कहा कि शान्ता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।

राज्य भाग्यशाली है कि प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हांेने कहा कि इसी मैदान पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए प्रचार करते हुए यह घोषणा की थी कि राज्य में भाजपा के सत्ता आने के पश्चात इस क्षेत्र के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करंे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आगंनवाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है। सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, जल वाहकों, जल रक्षक, मल्टी पर्पज, पैरा फिटर्ज और पम्प ऑपरेटरों के मानेदय में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत पर जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट तक खपत पर एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लगभग 7 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि एक समय सिराज विधानसभा क्षेत्र को पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, परन्तु अब निरंतर विकास के फलस्वरूप आज यह क्षेत्र प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज देर शाम क्षेत्र के लिए करोड़ांे रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के अतिरिक्त करोड़ों रुपये की 12 परियोजनाओं के लोकार्पण करेंगे। गत दिवस उन्होंने थाची में 8 करोड़ रुपये के डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों से प्रदेश में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया ताकि भाजपा प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बना सके।  

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जुड़ी पंचायत के झुड गांव के बूथ अध्यक्ष बुद्धिसिंह के घर पर भाजपा का झण्डा लहरा कर ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बुद्धिसिंह के घर में उनकी नाम पट्टिका भी लगाई। 

उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठाशाला झुड को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और गांव में पशु औधालय खोलने की भी घोषणा की। 

क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर पहले बूथ स्तर पर कार्यक्रम होते थे, परन्तु इस बार विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊॅचाइयों को छुआ है। 

भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य गुलजारी लाल ने कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा में भाजपा का मजबूत आधार है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सतत प्रयासों को जाता है। 

इस अवसर पर सराज मण्डल भाजपा के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा महा सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी लोगों तक पहंुच सकें। 

box

Recent Posts

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

15 hours ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

16 hours ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

17 hours ago

Himachal News: उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…

17 hours ago

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

3 days ago