मंडी : चैलचौक क्षेत्र की 9 पंचायतों के लिए पेयजल योजना पर व्यय किए जायेंगे 30 करोड़ 74 लाख

नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के लिए बहुउद्देशीलय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत 30 करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से एक पेयजल योजना का निर्माण किया जायेगा । यह जानकारी जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में दी ।

उन्होंने 5 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना डोलधार तथा 19 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाढू के दो कमरों का उदघाटन किया । उन्होंने 3 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से ग्राम पंचायत लोट, जाहन, तुन्ना, कंडी कमरूनाग के लिए निर्मित विभिन्न पेयजल संवर्धन योजनाओं, 52 लाख रूपये की लागत से बागवानी विस्तार केंद्र बाढू, एक करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना बाढू, 53 लाख रूपये की लागत से आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केंद्र बाढू तथा पटवारखाना बाढू का शिलान्यास भी किया ।  

इस मौके बाढू, डोलधार तथा तुना में जनसभाओं को संबोधित करते हुए महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों के जीवन में खुशहाली लाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की परेशानियों, समस्याओं का निराकरण कर उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में  संतुलित  विकास  को तरजीह दी गई है। नाचन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सडक, पेयजल, बिजली आपूर्ति के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। आज  इस क्षेत्र में पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, इसके लिए विभिन्न पेयजल योजनाएं निर्मित की जा रही है।

उन्होंने पेयजल योजना जाबल सरोआ के लिए 39 लाख 34 हजार रूपये, पेयजल योजना बाढू, किलिंग, छमयार तथा साली के लिए एक करोड़ 69 लाख रूपये, उठाउ सिंचाई योजना मडोहग धनियूट के लिए 16 लाख 66 हजार रूपये, चाम्बी, जैदेवी, भूलण, सैंजीकोठी पंचायतों में पेयजल येाजनाओं के लिए 3 करोड़ रूपये तथा घीड़ी पेयजल योजना के लिए 77 लाख रूपये देने की घोषणा की ।

ठाकुर महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहली बार किसी सरकार को कोरोना संक्रमण जैसे  दौर का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस चुनौती को न केवल सफलतापूर्वक निभाया है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि प्रदेश में विकास कार्य में कोई रूकावट न हों ।
उन्होंने ग्राम पंचायत पलौटा के बागवानी कलस्टर में पौधरोपण भी किया । उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का भी आग्रह किया।

नाचन के विधायक विनोद कुमार ने जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए नाचन क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से किए गए उदघाटनों व शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने नाचन क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकासात्मक कार्यो की जानकारी भी प्रदान की ।

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश, जिला परिषद सदस्य हुकुम ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे ।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago