चम्बा : जिला स्तरीय कोविड-19 निगरानी समिति की बैठक आयोजित.

दुकानदार, होटल,रेहड़ी फड़ी संचालकों को वैक्सीनेशन की  प्रथम डोज अनिवार्य

कोविड- वैश्विक महामारी के संक्रमण के प्रसार को   प्रभावी तरीके से  रोकथाम के लिए किए गए उपायों की  रिपोर्ट की सूचना प्रत्येक सप्ताह संबंधित विभागों के अधिकारी  प्रस्तुत करेंगे| ताकि प्रदेश के  माननीय उच्च न्यायालय को जिला में संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए गए प्रभावी  कदमों के बारे में अवगत करवाया  जा सके।  

जिला स्तरीय  कोविड  निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने  कहा कि जिला कोविड-19 निगरानी    समिति से संबंधित अधिकारी  प्रत्येक सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र  में दौरा करेंगे और कोविड  संक्रमण की मौजूदा स्थिति, स्थानीय स्तर पर उपाय  तथा रोकथाम में आ रही चुनौतियों के बारे में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।   

 बैठक में उपायुक्त डीसी राणा ने पुलिस विभाग को  निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाजार में कोरोना  कर्फ्यू   के दौरान की  पुरानी यातायात  व्यवस्था बनाई जाए और रात 8 बजे के बाद खुली दुकानों और रेहड़ी फड़ी  धारकों के आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत  उल्लंघन पर कड़ी  कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जाए।  


 उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकारी,निजी  बसों में कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित बनाते हुए बसों को सेनिटाइज किया जाए    उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग ट्रेवल कर रहे हैं अधिकांश संक्रमित हो रहे हैं और संक्रमण पुनः गांव में पहुंच रहा है | बस स्टैंड में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।  


पुलिस विभाग जिला के बैरियर्स पर पर्यटकों व वाहनों  की गणना के साथ-साथ पर्यटकों को  कोविड- उपयुक्त  व्यवहार की अनुपालना  भी सुनिश्चित बनाएंगे।   
 सार्वजनिक स्थलों  पर टैक्सी व निजी वाहन में बिना मास्क  के पाए जाने पर पुलिस द्वारा चालान करने के लिए भी निर्देशित किया गया।  
  पर्यटकों की बढ़ती हुई भीड़ वा स्थानीय लोगों की आवाजाही को मध्य नजर रखते हुए उन्होंने जिला व्यापार मंडल, होटल, होम स्टे,गेस्ट हाउस, ढाबा  रेहड़ी फड़ी संचालकों  व दुकानदारों से अपील की है कि  संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए   वैक्सीनेशन की  पहली    डोज की रिपोर्ट भी अनिवार्य की गई है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके| उन्होंने यह भी कहा कि उल्लंघन की सूरत में नो मास्क नो सर्विस की तर्ज पर नो वैक्सीनेशन नो सर्विस भी लागू की जा सकती है।  


 इसके अतिरिक्त सरकारी व निजी धार्मिक संस्थान व न्यास, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा,चर्च प्रबंधन समिति  भी शत प्रतिशत  वैक्सीनेशन सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों में संक्रमण न फैले।  
उपायुक्त ने  कहा कि जिला में संक्रमण   बढ़ रहा  है लोग बाजार व चंबा चौगान में बेवजह घूमते पाए जा रहे हैं बच्चे व बुजुर्ग भी टहलते नजर आ रहे हैं जबकि कोविड प्रोटोकॉल  के तहत  विद्यालय अभी बंद है  इस  सूरत में   बंदिशें   बढ़ाई जाएंगी।     

सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंकज गुप्ता ने जिला में संगठित और गैर संगठित क्षेत्र में जुटे कामगारों का कोरोना से बचाव के लिए किए गए  उपायों  का ब्यौरा तलब करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि  इन लोगों का  किसी भी सूरत में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जाए।  उन्होंने    जिला में कोविड-19 की  मौजूदा स्थिति व  संक्रमण से  प्रभावी उपायों के तथ्य जुटाने बारे में   आवश्यक कार्यवाही करने के भी  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।  

पंकज गुप्ता ने कहा कि  तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए संबंधित विभाग की तय जिम्मेवारी  रहेगी  ताकि  जिला की वास्तविक स्थिति से माननीय उच्च न्यायालय को अवगत कराया जा सके  बैठक में विधि अधिकारी ने जिला कोविड- निगरानी समिति की रूपरेखा व कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बैठक का संचालन किया।   

 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा,  पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी राजन कुमार, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार ,महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, ,कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा अक्षित गुप्ता ,जिला श्रम अधिकारी अनुराग मौजूद रहे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

24 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago