Mandi : मेले तथा पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक

सुंदरनगर में सात दिवसीय नलवाड़ मेले काकिया शुभारंभ

 मेले और पर्व पुरातन संस्कृति केसंवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगरमें सात दिवसीय नलवाड़ मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीषबुटेल ने बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए इससे पहले नगौण में खूंटा गाढ़करविधिवत रूप नलवाड़ मेले का आगाज किया। उन्होंने कहा कि  यह मेला 500 वर्ष पूर्व सुकेत रियासत केराजाओं द्वारा प्रारंभ किया गया था, जिसकी पारम्परिक पहचान आज भी कायम है, जिसेसंजोए रखने के लिए सुन्दरनगर के निवासी बधाई के पात्र है ।

उन्होने कहा कि प्राचीन काल में सुन्दरनगर के नलवाड़ मेले कोउत्तरी भारत के सबसे बड़े पशु मेले का गौरव प्राप्त था । लेकिन   आज के युग में खेती में आधुनिक तकनीकों काप्रयोग हो रहा है तथा खेती के लिए मैदानी क्षेत्रों में ट्रैक्टरों का प्रयोग कियाजा रहा है वाबजूद इसके नलवाड़ मेले ने अपने स्वरूप को बरकरार रखा है।        

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान, बागवानों तथा पशु पालकोंके कल्याण के लिए कई नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इस वर्ष के बजट मेंकिसानों व बागवानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया गया है ।उन्होंनेकहा कि प्रदेश में कृषि के समग्र विकास के लिए”हिम उन्नति“ योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है । यह योजना क्लस्टर अप्रोच केआधार पर चलाई जायेगी, जिसमें प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में क्लस्टर चिन्हित किएजायेंगे।      

इस नई योजना के अन्तर्गत प्रत्येक क्लस्टर मेंस्थानीय जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियों जैसे मृदा के प्रकार इत्यादि के आधार परकम से कम 40 बीघा भूमि शामिल की जायेगी। प्रथम चरण में आगामी वित वर्षमें योजना पर 150 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान है । इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लालठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नलवाड़ मेले के अतीत तथा वर्तमान स्वरूप केबारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष, एसडीएम धर्मेशरामोत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सात दिवसीय नलवाड़ मेले के बारे मेंविस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत मुख्यातिथि ने विकासात्मक प्रदर्शनियों काअवलोकन भी किया। इस अवसर पर पूर्व में नाचन से नरेश चैहान, मंडी से पूर्वप्रत्याशी चंपा ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महासचिव चुन्नीलाल, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-healthy-baby/ 

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago