Mahaila Congress : देश में बढ़ती महंगाई पर प्रदेश महिला कांग्रेस नाराज

प्रदेश महिला कांग्रेस ने देश मे बढ़ती मंहगाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं, गृहिणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है।


आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता कवंर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं की पीड़ा को नही समझ रही है। पिछले 10 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रण करने और बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र सरकार आवश्यक वस्तुओं पर सब्सिडी या मूल्य नियंत्रण करने की जगह अपने कुछ बड़े मित्र  उद्योगपतियों को 10 लाख करोड़ के बैंक लोन राइट ऑफ किये है।


कविता कवंर ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं सब्जियों व दालों व खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहें है । एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 1050 से ऊपर है। उन्होंने कहा कि सीमित साधनों में प्रबंधन करने का लगातार दबाव ,बढ़ती कीमतों की चिंता से गृहिणियों के मानसिक और https://www.tatkalsamachar.com/recangpio-news-ayurvedic-treatment/ भावनात्मक कुप्रभाव से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ रहा है इसके लिए मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।


कविता कवंर ने कहा कि राहुल गांधी देश की इस पीड़ा को समझ रहें है और देश मे हो रहें अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास कर रही है। https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/community उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इंडिया गठबंधन शानदार जीत हासिल करेगा।

इस प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर व सत्य वर्मा, जिला शिमला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वनीता वर्मा के अतिरिक्त कृष्णा जरियाल, विन्नी शर्मा,उषा मुद्रियाल व बसंती बास्ता मौजूद रही।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago