Ludhiana News : हिमाचल से बाहर बसे प्रवासी हिमाचलियों के लिए सरकार ला रही है विशेष कल्याणकारी योजनाएं – राजीव राणा

हिमाचल प्रांतीय सभा, लुधियाना द्वारा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी), हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन  राजीव राणा के स्वागत में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजीव राणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और प्रवासी हिमाचली समाज को संबोधित किया, यह कार्यक्रम सभा अध्यक्ष श्याम लाल डोगरा की अध्यक्षता में हुआ।

 अपने सम्बोधन में राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश से बाहर बसे हिमाचलियों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं अब प्रवासी हिमाचलियों तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कुछ प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:

मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा योजना – जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता कोष – गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रवासी हिमाचलियों को सहायता प्रदान की जाती है।

ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण – प्रवासी श्रमिकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए केकेसी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

स्कूलों में शिक्षा सहायता योजना – श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति व अन्य शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ‘विकास और विश्वास’ के मंत्र को लेकर हर हिमाचली तक पहुंचना चाहती है, चाहे वह प्रदेश में हो या बाहर।

इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों, प्यार चंद, पुष्पिंदर शर्मा, अनुराग राणा, विपन शर्मा, मनोहर लाल, पवन शर्मा सामाजिक कार्यकर्ताओं राजपूत महासभा अध्यक्ष डिम्पल राणा, पार्षद जगदेव सिंह धुन्ना और https://youtu.be/16_-ai25axg?si=xnBjU7Sbb9UjI8F1 बड़ी संख्या में प्रवासी हिमाचली भाइयों-बहनों ने भाग लिया। आयोजन में हिमाचली लोकनृत्य के साथ सभा द्वारा शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन और पारंपरिक व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

हिमाचल प्रांतीय सभा द्वारा  राजीव राणा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके नेतृत्व की सराहना की।

Vivek Sood

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

4 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

5 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

6 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

7 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

1 week ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

1 week ago