Fairs, celebrations and festivals are an integral part of culture- Kuldeep Singh Pathania
कुलदीप सिंह पठानिया लाहडू छिन्ज मेले में रहे मुख्य अतिथि
मेला आयोजन समिति को 41 हजार की धन राशि देने का किया एलान
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात क्षेत्र के प्रमुख कस्बे लाहडू के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित छिन्ज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में मेलों, उत्सवों और त्योहारों को समृद्ध लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक दमखम एवं नशे से दूर रहने तथा खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित होने का भी अवसर मिलता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं और नशा जैसे सामाजिक अभिशाप से दूर रहें।
कुलदीप सिंह पठानिया ने साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की धार्मिक https://tatkalsamachar.com/himachal-news/ एवं सांस्कृतिक परम्पराएं अत्यन्त समृद्ध हैं। प्रदेश में अनेक मेले एवं त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की जीवंत छवि भी देखने को मिलती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपए की धन राशि देने की घोषणा की । उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया
विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान मेला आयोजन समिति ने शॉल व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति व सदस्य राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चम्बियाल, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी रमन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…
रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्प्रभावों…
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…