लॉकडाउन: ऑरेंज जोन में लोगों और वाहनों को लेकर गृह मंत्रालय ने दिया यह स्पष्टीकरण.

नई दिल्ली: 

केंद्र सरकार ने 3 मई के बाद बढ़ाए गए दो हफ्ते के लॉकडाउन में ऑरेंज जोन में लोगों और  वाहनों की आवाजाही को लेकर सफाई दी है. सरकार का कहना है कि लॉकडाउन की स्थिति पर विचार किए जाने के बाद कोरोनावायरस को कंटने करने के लिए सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश दिया था कि 3 मई के बाद से लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा. हालांकि कल से ही ऑरेंज जोन में लोगों और वाहनों की आवाजाही को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिस पर गृह मंत्रालय ने सफाई दी है (MHA Guidelines). सरकार का कहना है कि ऑरेंज जोन में देशभर में प्रतिबंधित उन सभी गतिविधियों के साथ-साथ एक जिले से दूसरे जिले में और जिले के भीतर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बसें चलाए जाने पर प्रतिबंध है.

हालांकि दो गतिविधियों को कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी गई है. ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब में एक ड्राइवर को 2 सवारियों के साथ यात्रा को अनुमति दी गई है. एक जिले से दूसरे जिले में लोगों और वाहनों की आवाजाही की अनुमति तभी होगी जब वे उस वे उस काम के लिए जा रहे हों जिसकी इजाजत है. इसी तरह जिले में भी एक जगह से दूसरी जगह लोगों और वाहनों की आवाजाही संभव हो सकेगी. जिसमें ज्यादा से ज्यादा 2 सवारियां एक ड्राइवर के साथ चार पहिया वाहनों में यात्रा कर सकेंगी. 

ऑरेंज जोन में बाकी सारी गतिविधियां की जा सकती हैं और उस पर कोई रोक नहीं है. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को  अपने आकलन और प्राथमिकता के आधार पर कम गतिविधियों को अनुमति देनी की छूट दी गई है. 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

17 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago