Categories: देश

लॉकडाउन के बाद 3 मई से कड़ी शर्तों के साथ ग्रीन जोन को मिलेगी छूट, मंत्री समूह की अहम बैठक आज !

देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को पूरा होने पर ग्रीन जोन के तौर पर चिह्नित इलाकों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ छूट दिए जाने की कवायद चालू हो गई है। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित रेड जोन इलाकों को फिलहाल राहत नहीं दी जाएगी। लेकिन दिल्ली, मुंबई, नोएडा, इंदौर समेत कुछ अन्य ‘हॉटस्पॉट’ शहरों के लिए मंत्री समूह (जीओएम) अलग से रोडमैप तैयार कर रहा है।  किन शहरों में आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किस तरह की छूट दी जाए, इस पर मंथन जारी है। हॉटस्पॉट वाले इलाके पहले की तरह ही सील रखे जाएंगे।

सरकार ग्रीन जोन में तीन मई के बाद लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाने पर विचार कर रही है। कोरोना से निपटने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले जीओएम में ऐसा करने के लिए सैद्धांतिक  सहमति बन गई है। ग्रीन जोन की श्रेणी में उन इलाकों को रखा गया है, जो संक्रमण मुक्त हैं या वहां आंशिक तौर पर ही इसका असर है। ऐसे इलाकों में लॉकडाउन तो हटाया दिया जाएगा लेकिन स्थानीय निवासियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत कई अन्य कड़ी शर्तों का पालन करना होगा। ऐसा नहीं किए जाने पर इलाके में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि रेल, हवाई और अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर रोक लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेगी। हालांकि बुधवार को जीओएम स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेगा।

जारी रहेंगी ये पाबंदियां
1- घर के बाहर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग होगा अनिवार्य
2-शादी, समारोह, धार्मिक आयोजन, जनसभा पर होगी पाबंदी
3- सीमित कर्मचारियों के साथ खोल सकेंगे कार्यालय
4-सीमित संख्या में ही सड़क पर निकलेंगे निजी वाहन
5- आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियाें को ही बढ़ावा
6-प्रमुख बाजारों की दुकानों को भीड़ रहित व्यापार की छूट

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago