कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए किए गए विशेष इंतजामों के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया है, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक में छिपकर 18 मजदूर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे.
इंदौर-उज्जैन सीमा के पंथपिपलाई बॉर्डर पर पुलिस ने तलाशी के दौरान इन लोगों को कंक्रीट मिक्सर से बाहर निकाला.
कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन की वजह से ये लोग महाराष्ट्र में फंस गए थे और इस तरह ट्रक में छिपकर अपने-अपने घर लौट रहे थे.
मालूम हो कि शनिवार को पुलिस ने सामान्य तलाशी के दौरान एक कंक्रीट मिक्सर मशीन रोकी. मिक्सर मशीन की तलाशी के दौरान पुलिस ने मशीन का ढक्कन खुलवाया तो उसके भीतर 18 मजदूर बैठे नजर आए. इन सभी को एक-एक कर नीचे उतारा गया.
डीएसपी ट्रैफिक उमाकांत चौधरी ने बताया, ‘शनिवार सुबह इंदौर उज्जैन सीमा के पंथपिपलाई बॉर्डर पर ट्रैफिक के जवानों ने एक कंक्रीट मिक्सर मशीन को निकलते देखा. सूबेदार अमित यादव को लगा कि जब निर्माण के काम बंद हैं, ऐसे में यह मिक्सर मशीन इतने लंबे रूट पर क्यों जा रही है. ड्राइवर से चर्चा की. शक होने पर मिक्सर पर कान लगाकर सुना तो अंदर कुछ आवाजें आ रही थीं. ढक्कन खुलवाया तो देखा कि उसमें 14 लोग बैठे थे.’
उमाकांत चौधरी ने कहा, ये लोग महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे. ट्रक को पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
पुलिस ने प्रशासन को मामले की सूचना देते हुए कंक्रीट मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया गया है. ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…