लॉकडाउनः 18 मज़दूर कंक्रीट मिक्सर ट्रक में मुंबई से यूपी जाते.

कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए किए गए विशेष इंतजामों के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया है, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक में छिपकर 18 मजदूर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे.

इंदौर-उज्जैन सीमा के पंथपिपलाई बॉर्डर पर पुलिस ने तलाशी के दौरान इन लोगों को कंक्रीट मिक्सर से बाहर निकाला.

कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन की वजह से ये लोग महाराष्ट्र में फंस गए थे और इस तरह ट्रक में छिपकर अपने-अपने घर लौट रहे थे.

मालूम हो कि शनिवार को पुलिस ने सामान्य तलाशी के दौरान एक कंक्रीट मिक्सर मशीन रोकी. मिक्सर मशीन की तलाशी के दौरान पुलिस ने मशीन का ढक्कन खुलवाया तो उसके भीतर 18 मजदूर बैठे नजर आए. इन सभी को एक-एक कर नीचे उतारा गया.

डीएसपी ट्रैफिक उमाकांत चौधरी ने बताया, ‘शनिवार सुबह इंदौर उज्जैन सीमा के पंथपिपलाई बॉर्डर पर ट्रैफिक के जवानों ने एक कंक्रीट मिक्सर मशीन को निकलते देखा. सूबेदार अमित यादव को लगा कि जब निर्माण के काम बंद हैं, ऐसे में यह मिक्सर मशीन इतने लंबे रूट पर क्यों जा रही है. ड्राइवर से चर्चा की. शक होने पर मिक्सर पर कान लगाकर सुना तो अंदर कुछ आवाजें आ रही थीं. ढक्कन खुलवाया तो देखा कि उसमें 14 लोग बैठे थे.’

उमाकांत चौधरी ने कहा, ये लोग महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे. ट्रक को पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने प्रशासन को मामले की सूचना देते हुए कंक्रीट मिक्सर मशीन को जब्त कर लिया गया है. ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago