Categories: Blog

असम में भूस्खलन,कम से कम 20 लोगों की मौत

असम के बराक वैली इलाक़े के तीन अलग-अलग ज़िलों में मंगलवार हुई भूस्खलन की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है. असम इस समय बाढ़ की चपेट में है.

दरअसल बराक वैली क्षेत्र में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी. अबतक मिल जानकारी के अनुसार कछार ज़िले में भूस्खलन के कारण सात लोगों की जान गई है. वहीं हैलाकांदी ज़िले में सात और बांग्लादेश सीमा से सटे करीमगंज ज़िले में छह लोगों की मौत हुई है. जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं.

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने एक ट्वीट के ज़रिए भूस्खलन में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना वयक्त करते हुए कहा, “बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुक़सान पर गहरा दुख हुआ है. मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें.”

असम में आई बाढ़ में अबतक कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है. जबकि बाढ़ से प्रभावित नलबाड़ी, ग्वालपाड़ा, नागांव, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया ज़िलों के 356 गांवों में लाखों लोग प्रभावित हुए है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

15 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago