कुल्लू : मीडिया समन्वयक ने डीसी व एसपी से की मुलाकात.

प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा ने कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों के साथ मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Kullu: Media coordinator met DC and SP.


मीडिया समन्यवक ने उपायुक्त से कुल्लू में दूसरे जिलों से विशेष कवरेज के उद्देश्य से आने वाले मीडिया कर्मियों तथा विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों के बाहरी प्रदेशों से आने वाले वरिष्ठ संवाददाताओं व उप संपादकों के लिए विश्राम गृहों में ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया। इसके अलावा, जिला के विभिन्न उपमण्डलों में प्रेस क्लबों के निर्माण के लिए भूमि हस्तांरतण से जुड़े मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आग्रह किया।
पुरुषोत्तम शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से जिला में अतिविशिष्ट व्यक्तियों के दौरे के दौरान मान्यता प्राप्त संवाददाताओं के अलावा अन्य सक्रिय संवाददाताओं व रिपोर्टरों का कवरेज के लिए प्रवेश को सुविधाजनक बनाने का अनुरोध किया।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago