कुल्लू : लगवैली के पुराने ट्रैकिंग मार्गों को विकसित किया जाएगा-आशुतोष गर्ग

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुल्लू जिला की लग घाटी को ‘नई राहें, नई मंजिलें’ योजना में शामिल किया है। लगघाटी में अनेकों ऐसे अनछूए स्थल हैं जिन्हें सैलानियों के लिये आकर्षण के केन्द्र के तौर पर विकसित किया जा सकता है। वह आज नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत सृजित की जाने वाली ढांचागत सुविधाओं के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगघाटी में पुराने टैªकिंग मार्गों ढांचागत सुविधाओं का सृजन करना, बाईकिंग रूट विकसित करना, मट्ठासौर के लिये रज्जूमार्ग की संभावना तलाशना तथा साहसिक पर्यटन के अंतर्गत पैराग्लाईडिंग, स्कीईंग की संभावनाओं का पता लगाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि घाटी के प्राकृतिक झरनों व नालों में ब्राउन ट्राउट पाई जाती है, इसके बारे में प्रचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घाटी में होम-स्टे को प्रोत्साहित किया जाएगा। ईको-पर्यटन गतिविधियां व नेचर पार्कों तथा पिकनिक स्थलों का निर्माण किया जाएगा। लग घाटी में सैलानियों के लिये मूलभूत सुविधाओं का सृजन करके इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मट्ठासौर काफी खूबसूरत स्थल है जहां सैलानी आकर्षित हो सकते हैं। इस स्थल के लिये भल्याणी से रज्जू मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के लिये उन्होंने पर्यटन विभाग को कहा। उन्होंने कहा कि तारापुर गढ़ व चंबागढ़ में वर्षा शालिकाओं की तर्ज पर मजबूत ढांचा निर्मित किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर टैªकर इनमें थोड़ा समय रूक सके।
उपायुक्त ने कहा कि टैªकिंग गाईड के लिये पर्यटन विभाग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने पर्वतारोहण संस्थान को पैराग्लाईडिंग व अन्य साहसिक खेलों का लग घाटी के लिये एक रोडमैप तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि लग घाटी में ये सारी गतिविधियां जल्द शुरू की जाएंगी।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजेश भण्डारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों में के.एस. ठाकुर व प्रताप सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago