कुल्लू : उत्कृष्ट सेवाओं के लिये 108 एम्बुलेंस का स्टाफ सम्मानित

अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिये कुल्लू तथा लाहौल-स्पिति जिलों के 108-एम्बुलेंस सेवा के स्टाफ को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुल्लू जिला के सर्वश्रेष्ठ ईएमटी हेम राज नेगी तथा पायलट संजय जबकि लाहौल-स्पिति के ईएमटी मान चंद तथा पायलट गोपाल बोद्ध को उत्कृष्ट आपातकाल सेवाएं प्रदान करने के लिये सम्मानित किया।


शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 108 राष्ट्रीय एम्बुलेन्स सेवा ने सफलतापूर्वक 11 साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है और इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी में लाखों लोगों की जान बचाई है। यह एक ऐसी सेवा है जो 35 मिनट के भीतर कहीं पर भी बीमार व्यक्ति के लिये उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने एम्बुलेंस सेवा के समस्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक आदर्श और पुण्य का कार्य है।


108 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी आशीष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश, कार्यक्रम प्रबंधक रवि चौहान सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

28 minutes ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

17 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

18 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

18 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

22 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago