कुल्लू:-जिला में बागवानी विकास पर खर्च किए जाएंगे 793.40 लाख-आशुतोष गर्ग

समेकित बागवानी विकास के तहत वार्षिक कार्य योजना की बैठक आयोजित

जिला कुल्लू की वर्ष 2022-23 के लिये समेकित बागवानी विकास मिशन के तहत वार्षिक कार्य योजना तैयार करने को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

योजना के तहत जिला में आगामी वित्त वर्ष के दौरान कुल 793.40 लाख रुपये की राशि विभिन्न बागवानी गतिविधियों पर खर्च की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला की आर्थिकी में बागवानी की बड़ी भूमिका है और अधिकांश ग्रामीण लोगों की आजीविका बागवानी से जुड़ी है, इसलिये जरूरी है कि इस क्षेत्र को और अधिक विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि बागवानी की नवीन तकनीकी जानकारी बागानों में जाकर लोगों को दी जानी चाहिए।

आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का उपयोग करने संबंधी सलाह बागवानों को समय-समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे स्टॉक रूट और पौध बागवानों को उपलब्ध करवाने की हमेशा आवश्यकता रहती है। बागवानी विभाग को नर्सरियों में अच्छी किस्म की पौध तैयार करके क्षेत्र विशेष की जलवायु के अनुरूप बागवानों को पौधे उपलब्ध करवाने चाहिए ताकि गल्त पौधे रोपने के कारण उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।


उपनिदेशक उद्यान बी.एम. चौहान ने अवगत करवाया गया कि जिला में लघु नर्सरियां स्थापित करने पर 15 लाख खर्च किये जाएंगे। क्षेत्र विस्तार पर 12.45 लाख, उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों पर द7.75 लाख, व्यक्तिगत तौर पर वर्षा जल संग्रहण के लिये 10 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।

पावर स्प्रेयर के लिय 95.5 लाख की राशि, हाईड्रॉलिक मशीनों व पावर ट्रिलर के लिये 3 करोड़ की राशि का प्रावधान आगामी वित्त वर्ष के लिये किया गया है। इसी प्रकार, पैक हाउस के लिय 214 लाख रुपये, कोल्ड रूम के लिये 25 लाख, एकत्रण, छंटाई व ग्रेडिंग इकाईयों के लिये 58 लाख की राशि का प्रावधान बजट में किया गया है।


उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों से कहा कि बागवानों के लघु ऋणों की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए ताकि उन्हें अनावश्यक बैंकों के चक्कर न काटने पड़े।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago