कुलदीप सिंह राठौर ने सोशल मीडिया में एक तथाकथित खालिस्तान समर्थक द्वारा राज्य के अस्तित्व की चुनौती पर गहरी चिंता व्यक्त की।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोशल मीडिया में एक कथाकथित खालिस्तान समर्थक द्वारा प्रदेश के अस्तित्व को चेलेंज देने और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राष्ट्रीय ध्वज न फैलने बारे दी गई धमकी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने व इसे कड़ी सज़ा देने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि इस प्रकार को कोई भी बयान किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और हिमाचल का पूरा भू भाग प्रदेश का हिस्सा है, जिसपर प्रदेश का अपना पूरा अधिकार है।राठौर ने मुख्यमंत्री से इस प्रकार की धमकी देने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि यह प्रदेश के अस्तित्व और उसके स्वाभिमान को चुनौती दी गई है जो सहन नही की जा सकती।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करते हुए किसी भी ऐसे व्यक्ति को जो ऐसे बयानों का समर्थन करता हो,उसके खिलाफ देश द्रोह जैसा मामला बना कर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए कहा है कि इसकी तह में जाने की जरूरत है कि कही यह कोई राजनैतिक चाल बाजी तो नही है।सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत इस मामलें की गम्भीरता को देखते हुए प्रदेश में अधिक चौकसी बरतने की भी बहुत जरूरत है।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

18 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

19 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

20 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

20 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago