डीसी ने किया ट्रिप्पल आईटी संस्थान के निर्माणकार्य का निरीक्षणआगामी सत्र से पूर्व पूरा करने के दिये निर्देश ऊना 28 दिसम्बर: जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान सलोह का दौरा किया तथा निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणकार्य को आगामी कक्षा सत्र आरंभ होने से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये। निदेशक, ट्रिपल आईटी सलभ कुमार सुर्बामणियम ने उपायुक्त को बताया कि दो छात्र तथा एक छात्रा होस्टल, एक प्रशासनिक खण्ड तथा एक अकादमिक खण्ड निर्मित किया जा रहा है, जिसमें अकादमिक ब्लॉक का कार्य 50 प्रतिशत, प्रशासनिक खण्ड का 65 प्रतिशत तथा छात्रावास का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तृतीय व चतुर्थ वर्ष की कक्षाएं एनआईटअी हमीरपुर तथा द्वि़तीय वर्ष की कक्षाएं नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नालॉजी रोपड़ में जबकि प्रथम वर्ष की कक्षाएं देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन चन्दपुर में चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के चलते मजदूरों की कमी की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन वर्तमान में युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. अमरनाथ गिल व सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…