Categories: Blog

पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए फटाफट

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों (Govt Oil companies) ने आज नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) लगातार 25वें दिन भी स्थिर रहे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का भाव देखें तो बुधवार को पेट्रोल 83.71 रुपये जबकि डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि 20 नवंबर से 15 बार बढ़ोतरी से पेट्रोल 2.55 पैसे/लीटर महंगा हो चुका है.

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है

महानगरों में पेट्रोल डीजल का दाम

इंडियन ऑयल (India Oil) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर हैं. दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर, कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं और चेन्नई में 79.21 रुपये प्रति लीटर है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago