प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर उस समय पार्क में घुसा, जब लोग आराम कर रहे थे. इसके बाद उसने पार्क में एक ग्रुप में बैठे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि चाकू से हमला कर रहे शख्स को एक पुलिसकर्मी ने काबू किया. इंग्लैंड के रीडिंग पार्क में शनिवार को चाकू से हमला करने वाला 25 वर्षीय शख्स लीबिया का वाला है.
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. थेम्स वैली पुलिस ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. साथ ही इस घटना की जांच जारी है. थेम्स वैली पुलिस के चीफ कॉन्स्टेबल जॉन कैम्पबेल का कहना है कि यह बेहद दुख घटना है. ऐसी घटना बहुत कम देखने को मिलती है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर उस समय पार्क में घुसा, जब लोग आराम कर रहे थे.
इसके बाद उसने पार्क में एक ग्रुप में बैठे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि चाकू से हमला कर रहे शख्स को एक पुलिसकर्मी ने काबू किया.अधिकारी इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं.
हमलावर के बैकग्राउंड की भी जानकारी हासिल की जा रही है. साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी किसके प्रभाव में आकर इस हमले को अंजाम दिया. अधिकारी हमलावर से कड़ाई से पूछताछ करेंगे और इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.थेम्स वैली पुलिस ने बताया कि यह हमला लंदन से 80 किलोमीटर दूर एक रीडिंग पार्क में हुई. इसमें घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है.
इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. साउथ सेंट्रल एम्बुलेंस सेवा ने ट्विटर पर कहा कि हम घटना में घायल कई हताहतों का आकलन और इलाज कर रहे हैं.
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…