Blog

Kinnur News: अंतिम गाँव सुमरा में 1.16 करोड़ रुपये से निर्मित बौद्ध सामुदायिक भवन का लोकार्पण |

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह ने आज किन्नौर जिले के अंतिम गाँव सुमरा में 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित बौद्ध सामुदायिक भवन (लाखंग) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर  लाहौल एवं स्पीति  के विधायक कुमारी अनुराधा राणा व  टी ए सी सदस्य केसंग भी उपस्थित रहें।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार जिले में बोर्डिंग स्कूल खोल रही है, जिसकी शुरुआत कानम से की गई है, जहां वर्तमान में 30 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पूह, रारंग एवं निचार में भी बोर्डिंग स्कूल खोलने हेतु बजट में 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने सुमरा में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 6 लाख रुपये, बौद्ध मंदिर के बर्तनों के लिए 2 लाख रुपये, महिला मंडल शलखर और महिला मंडल खोतांग को फर्नीचर के लिए 1-1 लाख रुपये तथा महिला मंडल लोअर चांगो को जेनरेटर के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इसके उपरांत मंत्री ने शलखर और चांगो गांव का दौरा कर जनसभाओं में भाग लिया तथा ग्रामीणों की पानी, सड़क, स्वास्थ्य एवं बागवानी संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम एवं मनरेगा से संबंधित जानकारी भी दी।

इस अवसर पर किनफेड के चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, एपीएमसी के निदेशक प्रेम कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति बी.के. कौंडल, उप निदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, एडवोकेट निर्मल नेगी, सुशील साना, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago