Kinnaur: Vice President Surat Negi District Kinnaur Nichar Subdivision distributed isolation kit
प्रदेश सरकार द्वारा होम आइसोलेशन पर रहे रह कोरोना रोगियों घर द्वार पर होम आइसोलेशन किट प्रदान करने कार्य इन दिनों जनजातीय जिला किन्नौर में भी निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सुरत नेगी जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के गावं बरी में 14, सुंगरा में 10, निचार में 9 व काचे में 2 होम आइसोलेशन किट एकांतवास पर रहे रह कोरोना रोगियों को वितरित की।
इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन पर रहे रह रोगियों का कुशल क्षेम भी जाना। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।सरकार द्वारा प्रदेश भर में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित की जा रही है ताकि कोरोना रोगोयो सहित अन्य रोगियों का सही प्रकार से उपचार सुनिश्चित बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि की किन्नौर ज़िले के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पी एस ए आक्सीजन सयंत्र स्वीकृत किया जो शीघ्र ही स्थापित किया जा रहा है इससे कोरोना रोगियों सहित अन्य रोगियों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकोंगपीओ मे निर्वाध आक्सीजन उपलब्ध होगी।
जिले मे अब तक 187 एकांतवास पर रहे रह कोरोना रोगियों को होम आइसोलेशन किट प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस , भाजपा निचार मंडल अध्यक्ष सजय नेगी, व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे ।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…