Various programs will be organized in Kinnaur district under Tribal Pride Day
परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना किन्नौर लक्ष्मण कनेट ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के तहत जिले में 15 नवम्बर, 2022 से एक सप्ताह तक प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा की जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों स्वच्छता अभियान, सेमिनार, कार्यशाला, निबन्ध लेखन, जनजातीय लोक संगीत एवं नृत्य तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-himachal-shimla/उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण व प्रदर्शन के लिए इन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आज जिले की ग्राम पंचायत चोरा व नाथपा में स्थानीय महिलाओं द्वारा सफाई अभियान व लोकनृत्य का आयोजन किया गया तथा गत दिवस जिले के निचार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला में निबन्ध, समूहगान, वाद विवाद एवं नाटक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, महिला मंडलों, पंचायतों एवं अन्य संस्थानों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज पंजाब के लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा…
नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में…
हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन…