Hamirpur : राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : एडीसी

 राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को यहां प्रेस रूम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए इस वर्ष के विषय ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ पर व्यापक चर्चा की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता एडीसी जितेंद्र सांजटा ने की।
 इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए एडीसी ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी मीडिया ने बहुत बड़ा योगदान दिया था। भारत के कई स्वतंत्रता सेनानी किसी न किसी रूप में मीडिया से जुड़े थे और उन्होंने आजादी की लड़ाई को मीडिया के माध्यम से ही एक जन आंदोलन का रूप दिया था। एडीसी ने कहा कि आजादी के बाद भी भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मीडिया लगातार अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में जहां मीडिया का व्यापक विस्तार हुआ है, वहीं इसके समक्ष कई नई चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-under-tribal-pride-day/ न्यू मीडिया यानि सोशल मीडिया में सूचना के अथाह प्रवाह के कारण मीडिया की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों पर आधारित एवं सभी पक्षों की पुष्टि के साथ ही समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण से ही मीडिया के विश्वसनीयता कायम रखी जा सकती है।
  इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने कहा कि हमारे आम जनजीवन में भी मीडिया बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। हम सुबह उठते ही सबसे पहले किसी भी तरह की नई जानकारी के लिए न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों या सोशल मीडिया को ही खंगालते हैं। एसडीएम ने कहा कि कई बार आम जनता से जुड़े मुद्दे मीडिया के कारण ही शासन-प्रशासन के ध्यान में आते हैं और उनका त्वरित समाधान हो जाता है।
  संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पत्रकार विक्रम ढटवालिया, कपिल बस्सी, रणवीर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, संजय शर्मा, वासुदेव नंदन, जसवीर कुमार, अश्वनी वालिया और अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला मुख्यालय में कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago