Bharat

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में भारत-चीन शिपकिला व्यापार समझौता के तहत बैठक का आयोजन किया गया और व्यापार समझौते को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। 

उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत-चीन के मध्य जून 1, 2026 से व्यापार आरम्भ होगा और इसे सफल बनाने के दृष्टिगत अहम कदम लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा के छुप्पन में व्यापारियों के लिए गोदाम व दुकानों का निर्माण किया जाएगा जिससे पूह क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों को सुविधाजनक ढंग से व्यापार करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

इसके अतिरिक्त, भारतीय सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल व कस्टम्स विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा और कार्य क्षेत्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अतिव्यापी की समस्या से हितधारकों को ‌ सीमा पार व्यापार करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय व विदेश व्यापार महानिदेशालय के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ‌ तथा पूह में कार्यशाला के माध्यम से ‌ स्थानीय हितधारकों को निर्यात-आयात सूची, सीमा व्यापार संबंधित दस्तावेज़ और वस्तु विनिमय पद्धति पर ‌ जागरूक किया जाएगा ताकि चरणबद्ध तरीके से धरातल पर ‌ सीमा पार व्यापार समझौता का कार्यान्वयन संभव हो सके।

 इसके अलावा, उन्होंने पूह व्यापार संघ के हितधारकों के सुझाव भी आमंत्रित किए ताकि वाणिज्य मंत्रालय व ‌ विदेश व्यापार महानिदेशालय के समक्ष उनका पक्ष रखा जा सके और निर्यात-आयात ‌‌ ‌ सूची  के प्रासंगिक वस्तुओं में बढ़ोतरी, कानूनी अस्पष्ट क्षेत्र व मवेशियों के ‌ व्यापार में मानक संचालन प्रक्रिया ‌ पर निर्देशों के संदर्भ में स्थानीय हितधारकों को अवगत करवाया जाएगा ‌‌ ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल व भारतीय सेना के साथ सकारात्मक संवाद किया जाएगा ताकि सुचारु रूप से व्यापार के लिए उत्पन्न संशय दूर किए जा सकें। 

उन्होंने पूर्व में आयात एवं निर्यात ‌वस्तुओं की ‌ प्रतिबंधित सूची तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में वर्जित क्षेत्रों पर संबंधित ‌सेना व ‌ अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों से गहनता से विचार-विमर्श किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. अजय नेगी सहित आई.टी.बी.पी व भारतीय सेना के अधिकारी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

17 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 day ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 day ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 day ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago