Kinnaur News: वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर वर्ग के कल्याण और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध – जगत सिंह नेगी

राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के पहले दिन निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत रामणी का दौरा किया तथा रामणी पंचायत के लिए 32 लाख 36 हजार रूपए की राशि से बनने वाली जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रामणी के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने देवता सत्य नारायण मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर एक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार की देन है जिससे जनजातीय लोगों को वनों में सामुदायिक भागीदारी का अधिकार प्राप्त हुआ है और ग्रामीण लोगों को वनों से जीवन यापन करने में सहायता प्राप्त हुई है। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारी कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी के तहत कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू की तथा 01 लाख 37 हजार कर्मचारियों को लाभ प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का कार्य कर रही है ताकि सरकारी कार्य प्रणाली और अधिक शीघ्रता से आगे बढ़े और प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के ढांचे को मज़बूत करने के लिए 6 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है जिससे अब निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के बच्चों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी। 

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बागवानों के उत्थान एवं विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के बागवानों के हितों को रक्षा के तहत सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यूनिवर्सल कार्टन लागू किया गया है जिससे लघु एवं सीमान्त बागवानों को लाभ प्राप्त होगा।

जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सुखदेव नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। https://tatkalsamachar.com/kullu-chief-secretary/ इस दौरान स्थानीय महिला मण्डलों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी प्रस्तुत की और जनजातीय जिला किन्नौर की लोक-संस्कृति से सभी को रू-ब-रू करवाया। 

इसके उपरान्त राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानी गांव का दौरा किया तथा देवता मंदिर के प्रागंण में जनसभा को सम्बोधित करते हुए वर्तमान राज्य सरकार की विकास की प्राथमिकता की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के परिणामों ने दर्शाया है कि आम जनता ने लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान की सुरक्षा के लिए मतदान किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरंभ कर दी गई है ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके। 

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों के त्वरित निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इसके उपरान्त जनजातीय विकास मंत्री ने पूनंग गांव का भी दौरा किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी विकासात्मक कार्यों को पूर्ण करने के लिए वह प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्थानीय लोगों की पेयजल एवं सिंचाई संबंधित समस्याओं को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। https://youtu.be/McRh2pTpPfw?si=Ku7a8DnhqbnWruCE इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और सभी उचित मांगों का त्वरित निपटान किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी, राज्य कांग्रेस सचिव प्रताप नेगी, जनजातीय सलाहकार सदस्य सुखदेव नेगी, ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत नेगी, रामणी पंचायत की प्रधान सुनिता नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, डाईट के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago