Mandi: एनएसआईसी मण्डी द्वारा बटवाड़ा गाँव में एनटीपीसी प्रायोजित प्रशिक्षण शुरू

भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी कोलडैम और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मण्डी मिलकर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में प्रयासरत हैं। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनएसआईसी मण्डी के माध्यम से बटवाड़ा गाँव में 25 महिलाओं को “ड्रैस मैकिंग” का 6 माह के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कोल डैम परियोजना सहायक महाप्रबंधक सुगाता दास और एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। https://tatkalsamachar.com/kullu-chief-secretary/ सुगाता दास ने बताया कि एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गाँव के लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण एनएसआईसी मण्डी के माध्यम से प्रदान कर रहा है जो लोगों को आत्मनिर्भर बनने व उनकी आजीविका बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इसे नारी शशक्तिकरण की ओर उठा एक महत्वपूर्ण कदम भी बताया। एनएसआईसी मण्डी द्वारा बटवाड़ा गाँव में ही ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है ताकि महिलाओं को प्रशिक्षण में आसानी हो। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण संबंधित सामान व सामग्री प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क प्रदान की जाएगा। एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे इन प्रशिक्षणों का अधिक से अधिक लाभ उठायें और स्वरोजगार अपनाकर अपना व्यवसाय शुरू करें। https://youtu.be/McRh2pTpPfw?si=Ku7a8DnhqbnWruCE कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी वरिष्ट प्रबंधक अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पुरन सिंह, एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया सहप्रबंधक मुकेश गर्ग एंव समन्वयक विनय कुमार, प्रशिक्षक प्रियंका शर्मा, प्रधान निशा शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago