District level meeting organized in Kinnaur district under Drug Free India Campaign
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस अभियान के तहत जिला किन्नौर की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना है तथा पुलिस के माध्यम से नशे की तस्करी पर रोक लगाना है ताकि जनजातीय जिला किन्नौर को पूर्ण रूप से नशा मुक्त कर प्रदेश व देश में उद्धारण पेश किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, व सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि अतिव्यापी की समस्या उत्पन्न न हो और धरातल पर नशे की समाप्ति पर सुधार हो सके।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक करें तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोचिकित्सक परामर्श पर ध्यान केंद्रित करें ताकि युवा पीढ़ी सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित हो सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस को मोबाईल ऐप के माध्यम से नशे के सौदागरों बारे सूचना दी जा सकती है और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाता है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बैठक का संचालन किया और पुलिस विभाग द्वारा नशे के सौदागरों बारे की जा रही कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-quarterly-meeting/ उन्होंने जिला की प्रबुद्ध जनता से आह्वान किया कि वे नशे की तस्करी को समाप्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें ताकि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को संबल प्रदान हो सके।
इसके अतिरिक्त बैठक में कोटपा अधिनियम के तहत चलाए जा रहे अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशे से ग्रस्त युवक-युवतियों के लिए स्थापित पुनर्वास के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर ने बताया कि युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति आकर्षित किया जा रहा है और इस दिशा में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन जिला, पंचायत एवं खण्ड स्तर पर किया जा रहा है। https://youtu.be/JD-3wYhDFVc?si=3e26K9D3LuGc826U उन्होंने बताया कि 02 अक्तूबर, 2024 को जिला की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जितेंद्र सैनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, उपनिदेशक प्रारम्भिक कुलदीप नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…