Chamba News : राजस्व एवं कृषि अधिकारियों ने सीखा फसल पैदावार के आंकलन का तरीका- डॉ. कुलदीप धीमान

वर्तमान खरीफ मौसम में जिला चंबा में मक्की व धान की  पैदावार कितनी होगी इसका आंकलन करने के लिए पिछले दो दिनों में राजस्व अधिकारियों व कृषि अधिकारियों के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया 

गया I 

उप कृषि निदेशक  डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि  80 प्रतिशत क्षेत्र में पैदावार का आंकलन राजस्व अधिकारियों द्वारा तथा  20प्रतिशत  क्षेत्र  में पैदावार का आंकलन कृषि अधिकारियों द्वारा किया जाता है I 

इस बार जिला चम्बा में मक्की और धान की फसल की पैदावार के आंकलन के लिए कुल 318 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स किये जायेंगे I जिसमे से 264 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स करने का लक्ष्य राजस्व विभाग विभाग के अधिकारियों व 54 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स करने का लक्ष्य कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।

डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि हर फसल की कटाई से पहले सभी अधिकारियों को “क्रॉप कटिंग” करने के तरीके तथा इसके बाद फसल की पैदावार के आंकलन की जानकारी दी जाती है I https://tatkalsamachar.com/kangra-news-quarterly-meeting/  उन्होंने बताया  कि किसी भी फसल की पैदावार का आंकलन करने के लिए किसानों के खेतों के खसरा नम्बरों का चयन एक तकनीक से पहले ही कर लिया जाता है I उन्होंने इस बार फसल पैदावार के आंकलन के लिए सभी क्रॉप कटिंग के कार्य व इसके परिणाम मोबाइल एप में दर्ज किये जायेंगे । 

उन्होंने कहा की फसल की पैदावार का सही आंकलन करना एक महत्वपूरण कार्य है I क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स द्वारा किये गए फसल की पैदावार के आंकलन के आधार पर आगामी वर्षों में पैदावार व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जाती है | इसी आधार पर किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है I https://youtu.be/JD-3wYhDFVc?si=l8b51pzQhvoEaiZO इसी आधार पर पूरे देश में आयात, निर्यात, भंडारण व परिवहन से संबंधित नीति का निर्धारण किया जाता है । 

डॉ धीमान ने  जानकारी देते हुए बताया कि    प्रशिक्षण कार्य कृषि निदेशालय से नामित तकनीकी सहायक,  संदेसा देवी  तथा भारत सरकार से नामित वरिष्ठ सांख्यकी अधिकारी  विनोद कुमार द्वारा दिया गया।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago