Himachal Pradesh

Kinnaur News:01 से 05 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 01 से 05 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा साथ ही आम लोगों के साथ बैठकों का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 01 अगस्त को सायं 05 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 02 अगस्त  को वह रामनी में जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे तथा सार्वजनिक बैठक का आयोजन करेंगे। इसके अलावा वह जानी तथा पूनंग में भी  सार्वजनिक बैठकों का आयोजन करेंगे तथा रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह छोलतू में करेंगे। 03 अगस्त को राजस्व मंत्री चोलिंग में जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे तथा ग्राम पंचायत मीरू के बचे हुए गांव के लिए बनाई गई जल आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह रांगले पूल का लोकार्पण करेंगे तथा सार्वजनिक बैठक का आयोजन करेंगे।

राजस्व मंत्री दोपहर बाद यूला पहुंचेंगे तथा सार्वजनिक बैठक लेंगे। https://tatkalsamachar.com/kangra-news-drinking-water/ इसके उपरांत वह उर्नी पंचायत में श्री बद्री नारायण जी मंदिर के परिसर में बनने जा रहे सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

बागवानी मंत्री 04 अगस्त को श्यासो में गांगुल वैली गेट का शिलान्यास करेंगे तथा सुन्नम स्थित गुजरेस गोंपा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री 05 अगस्त को सुंगरा ग्राम पंचायत में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह कूपा में जीपीएस भवन का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। राजस्व मंत्री 06 अगस्त को प्रातः शिमला के लिए रवाना होंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

47 minutes ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 hour ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 hour ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

5 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

8 hours ago