Bharat

Kinnaur News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर आईटीआई किन्नौर में मेरा युवा भारत किन्नौर द्वारा युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत किन्नौर शुभम चंद्रन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर मेरा युवा भारत, किन्नौर द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरित होकर एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करने का आह्वान किया गया। 

शुभम चंद्रन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानें तथा अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें ताकि युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और सफल जीवन की दिशा में अग्रसर हो सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह नेगी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सपना ने युवाओं को एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच एचआईवी/एड्स से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका श्रीमती शारदा ने भी युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत किन्नौर के अधिकारी व कर्मचारियों सहित आई.टी.आई रिकांग पिओ के शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।x

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago