Bharat

Kangra News: रैत में 200 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, केवल सिंह पठानिया ने बांटी किटें

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में लगभग 200 आपदा प्रभावित परिवारों को एमरीकेयर संस्था के सौजन्य से घरेलू उपयोग की किटें वितरित कीं।
इस अवसर पर प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बरसात के दौरान आई आपदा के समय हर प्रभावित परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राहत मैनुअल में संशोधन कर इसे और अधिक जनहितैषी बनाया गया है,

ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता मिल सके।
उन्होंने एमरीकेयर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा भावना के साथ आगे आकर यह मानवीय कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी एवं एटीसी प्रभारी सुनंदा पठानिया, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सरिता सैनी,एमरीकेयर संस्था के संजय परमार तथा पंकज पंडित तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago