Kinnaur News : निचार विकास खंड के तहत लंबित विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करे संबंधित विभागाध्यक्ष – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के प्रवास के प्रथम दिन जिला के भावानगर स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निचार विकास खंड के तहत लंबित विकास कार्यों व शिकायतों के निवारण कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का विस्तृत ब्यौरा मांगा तथा प्राप्त हुई शिकायतों के निवारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निचार विकास खंड के तहत निर्माणाधीन पंचायत घरों का शीघ्र निर्माण करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने पशु चिकित्सालयों में दवाइयों का उचित स्टॉक रखने के निर्देश दिए तथा शिक्षा एवं राजस्व विभाग में लंबित पड़े रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया।

बैठक में रूपी सम्पर्क सड़क मार्ग में डंगे के निर्माण कार्य, रुपी ग्राम पंचायत में एम्बुलेंस रोड बनाने, लो-वोल्टेज व ट्रांसफॉर्मर की समस्या, एच.टी लाइनों को दुरुस्त रखना व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता जैसी समस्याओं के निवारण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिस पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को प्रभावित पंचायतों के लोगों को रोजगार प्रदान करने के भी निर्देश दिए। 

इस अवसर पर निचार उपमंडल के तहत गठित वन अधिकार समिति की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन अधिकार समिति के समक्ष प्राप्त दावों का समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित बनाएं तथा उचित दावों के तहत आगामी कार्यवाही में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को अपनी जमीन दिलवाने के प्रति वचनबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इसके उपरांत जनजातीय विकास मंत्री ने ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की तथा विभिन्न विकासात्मक नीतियों व योजनाओं के तहत लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री ने भावानगर क्षेत्र में नियमित गैस सप्लाई की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए तथा निचार उप मंडल में जल निकासी एवं मल निकासी कार्यों को समयबद सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वर्तमान राज्य सरकार द्वारा तकनीकी दक्षता व कार्य क्षमता निर्माण से निर्धन वर्गों का उत्थान करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में श्रमिक कल्याण असंगठित क्षेत्र वर्ग के लिए राज्य कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना प्रदान करने, दुर्घटना व मृत्यु होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की गई। https://youtu.be/16_-ai25axg?si=xnBjU7Sbb9UjI8F1 इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अन्न उपलब्ध करवाना व ग्रामीण महिलाओं की पर्यारवण संरक्षण व संवर्धन में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया ताकि राज्य की बहुमूल्य वन संपदा को बचाया जा सके।

बैठक में किन्नौर जिला की महिलाओं को कृषि एवं बागवानी की नवीनतम तकनीकों से लैस करने पर गहनता से चर्चा की गई जिस पर कैबिनेट मंत्री द्वारा विभागों को निर्देश दिए गए कि जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर कृषि एवं बागवानी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करें तथा इन शिविरों को विशेष तौर पर महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित किया जाए ताकि जिला की महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके।

बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान ने किया तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, उप निदेशक उद्यान भूपेंद्र नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आनंद शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, जिला पंचायत अधिकारी संजय ठाकुर, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी व गैर सरकारी सदस्यों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

9 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago