Indian Journalist: भारतीय पत्रकार कल्याण मंच पत्रकारों का 10-10 लाख रूपये का दुघर्टना बीमा करवाने के साथ-साथ ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये की धनराशि का मेडिक्लेम बीमा करवाने वाला बना देश का पहला राष्ट्रीय पत्रकार संगठन

 भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने दावा किया है कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. ने अपने पत्रकार संगठन से जुड़े समस्त मीडिया पर्सनस के हितों एवम् उनके समस्त परिजनों के हितों से जुड़ते हुए जहां 10-10 लाख रूपये की धनराशि का दुर्घटना बीमा करवा दिया है वहीं ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये की धनराशि का मेड़िक्लेम बीमा भी करवा दिया है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल ने बताया कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से जुड़े समस्त मीडिया पर्सनस का जो 10-10 लाख रूपये की धनराशि का दुर्घटना बीमा एवम् ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये की धनराशि का मेड़िक्लेम बीमा करवाया है वो भारत सरकार की दि ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करवाया गया है क्योंकि भगवान ना चाहे जब भी भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से जुड़े किसी पत्रकार साथी के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटे या फिर वे किसी प्रकार की दुर्घटना का शिकार बने तो ऐसी परिस्थितियों में मीडिया पर्सनस के परिजनों एवम् मीडिया पर्सनस को भारत सरकार की दि ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी से दुर्घटना बीमा लेने या मेडिक्लेम बीमा पाने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

हिमाचल के शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परिसर में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री ने बताया कि जहां एक ओर भारतवर्ष व अनेक प्रान्तों में अधिकतर पत्रकार संगठनों द्वारा पत्रकारों व उनके परिजनों के हितों से खिलवाड़ करते हुए उन्हें एवम् उन के परिवारजनों को बेहद सस्ती दरों पर प्राईवेट इंश्योरेंस कंपनियों से मात्र दुर्घटना बीमा करवा कर मीडिया पर्सनस का बेवकूफ बनाया जा रहा है, वहीं भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. अपने पत्रकार संगठन से जुड़े मीडिया पर्सनस एवम् उनके परिवारजनों को अपना मानते हुए पत्रकारों की भलाई के लिए दुर्घटना बीमा, मेडिक्लेम बीमा एवम् अन्य जो भी भलाई के कार्य समय-समय पर करता है, वो सभी कार्य पूर्णतौर पर सही होते हैं और उन समस्त कार्यों का पत्रकार साथियों को समय-समय पर भरपूर लाभ भी मिलता है।


भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. की कार्यकारिणी की बैठक में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. हिमाचल प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष व शिमला प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल भारद्वाज हेडली, हिमाचल प्रान्त के प्रदेश महामन्त्री उज्जवल शर्मा व हिमाचल प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष पराक्रम दत्त भी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह दुग्गल ने जानकारी दी कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा मंच से जुड़े अपने समस्त मीडिया पर्सनस के परिचय पत्र भी लगभग बना दिए गए हैं लेकिन जिन मीडिया पर्सनस ने किसी भी कारण से अपने-अपने सदस्यता फार्म आधे-अधूरे भर कर दिए थे ऐसे मीडिया पर्सनस के परिचय पत्र एवम् दुर्घटना बीमा व मेडिक्लेम बीमा उन के संबंधित सदस्यता फार्मों में दी गई आधी-अधूरी जानकारी देने के कारण मजबूरन बन नहीं पाये हैं।

जसबीर सिंह दुग्गल ने ऐसे मीडिया पर्सनस से एक बार पुन: विनम्र आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने परिचय पत्र अंग्रेजी भाषा में कैपिटल वर्डस में भर कर सभी के सभी कॉलमस में दी गई जानकारी भर कर पूर्ण रूप से भिजवा दें ताकि उन का भी दुर्धटना बीमा व मेडिक्लेम बीमा करवाने के साथ-साथ परिचय पत्र भी बनवाया जा सके।


भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने बैठक में बताया कि अनेक मीडिया पर्सनस ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने-अपने सदस्यता फार्म तो भर कर दे दिए हैं लेकिन उन्होंने या तो भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की वार्षिक सदस्यता धनराशि आठ-आठ सौ रूपये अभी तक भी सदस्यता फार्म में अंकित भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के इंडियन बैंक कुरुक्षेत्र स्थत बैंक खाते में जमा तक नहीं करवाई है या फिर सदस्यता धनराशि भी आधी अधूरी ही जमा करवाई है तो ऐसे किसी भी मीडिया पर्सनस का दुर्घटना बीमा https://tatkalsamachar.com/shimla-news-chief-minister-dhanwas/ व मेडिक्लेम बीमा नहीं करवाया गया है और न ही ऐसे मीडिया पर्सनस का परिचय पत्र बनाया गया है और ऐसे में संबंधित मीडिया पर्सनस मंच की वार्षिक सदस्यता शुल्क धनराशि आठ-आठ सौ रूपये मंच के खाते में न जमा करवाने के परिणामस्वरूप वर्तमान में अभी तक भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के सदस्य नहीं है।

मंच के राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह व भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक सुमन भटनागर अंबाला व भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के संरक्षक विनोद जिंदल ने अभी तक भी भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की सदस्य धनराशि जमा न करवाने वाले मीडिया पर्सनस से विनम्र आग्रह किया है कि वे जल्द भी मात्र 10 दिन के समय के अंदर-अंदर अपनी-अपनी सदस्यता शुल्क धनराशि आठ-आठ सौ रूपये मंच के बैंक खाते में जमा करवाने के साथ-साथ अपना-अपना सदस्यता फार्म भी पूर्ण रूप से भर कर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल के पास जमा करवा दें ताकि उन्हें भी भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का सदस्य बनाया जा सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago