Deputy Commissioner Kinnaur, Dr. Amit Kumar Sharma, today inspected the damage and restoration work caused by last night's cloudburst at Thach in the Taranda Gram Panchayat of the Nichar subdivision of the district. He consoled the families affected by the cloudburst and directed them to provide all possible assistance. He also inspected the restoration work on the blocked National Highway at Nigulsari and directed NH officials and workers to restore the road as soon as possible. He stated that the tribal district of Kinnaur has also suffered significant damage during this disaster, but the state government and district administration are working diligently and diligently to provide relief to the affected people and restore the disrupted roads. Following this, the Deputy Commissioner visited the search operation for the mother and son who went missing in the recent road accident in Shyaso Khad under Shyaso Gram Panchayat of the Pooh subdivision of the district and directed the NDRF team to expedite the search operation. On this occasion, Superintendent of Police Abhishek Shekhar, Sub-Divisional Magistrate Nichar Narayan Singh Chauhan and other officers and employees were present.
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत तराण्डा के थाच नामक स्थान पर गत रात बादल फटने के कारण हुए नुकसान व बहाली कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने बादल फटने के कारण प्रभावित हुए परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए
इसके अलावा उन्होंने निगुलसरी में अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहाली कार्य का भी निरीक्षण किया और एन.एच के अधिकारियों व श्रमिकों को शीघ्र मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए।https://tatkalsamachar.com/mandi-newsmission-vatsalya/ उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में जनजातीय जिला किन्नौर में भी भारी नुकसान हुआ है, परन्तु प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन प्रभावितों को राहत और बाधित हुए मार्गों की बहाली का कार्य पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ कर रही है।
इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला के पूह उपमंडल की श्यासो ग्राम पंचायत के तहत श्यासो खड्ड में गत दिनों हुए सड़क दुर्घटना में लापता हुए मां व सुपुत्र के तलाश अभियान का दौरा किया और एनडीआरएफ की टीम को तलाश अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…