किन्नौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेदिक विभाग द्वारा योग शिविर.

किन्नौर जिला में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया राज्य स्तरीय योग शिविर। जिसमें जिला किन्नौर के समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर योगाभ्यास किया गया। यह जानकारी आज यहां पुलिस अधिक्षक एस.आर राणा ने दी। 

उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर पुलिस के 6 पुलिस थाना तथा 6 पुलिस चैकियों के कर्मचारियों द्वारा वर्चुअल तरीके से जुड़ कर योगाभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के 200 कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपने-अपने थाना व चैकियों में रहकर वर्चुअल माध्यम से अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर योगाभ्यास किया है। 

राणा ने बताया कि सभी पुलिस कर्मचारी योग को नित्य रूप से  अपनी जीवन शैली में शामिल करके श्रेष्ठ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास चिंता व तनाव को समाप्त कर पूर्ण शांति, प्रसन्नता और अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करता है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago