Education

Kinnaur News :- किन्नौर जिला की फॉरेस्ट कॉलोनी रिकांग पीओ में पौधरोपण-जागरूकता अभियान आयोजित

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में वन विभाग के साथ मिलकर पौधरोपण-जागरूकता अभियान का संदेश दिया व चिलगोजे के 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जितेन्द्र सैनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में हम सभी का दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेदारी को समझें व अधिक से अधिक पेड़ https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-plantation-awareness/लगाएं ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके और जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके। इसके अलावा अन्य लोगों को भी वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें ताकि सभी के सहयोग से समाज व देश को स्वच्छ बनाया जा सके।

पौधरोपण जागरूकता अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पीओ के विद्यार्थियों ने भाग लिया और पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों व वन विभाग के कर्मचारियों को एक-एक पेड़ गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया गया और ठोस कचरे प्रबंधन बारे भी जागरुक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस थाना रिकांग पीओ के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पीओ के अध्यापकगण व अन्य उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago