Himachal Pradesh

Hamirpur News :- जिला परिषद की बैठक में जनहित के कई मुद्दों हुई चर्चा

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। कई पुराने मुद्दों के बारे में भी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।
 बैठक में ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के कुछ क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त, भवन निर्माण और सार्वजनिक रास्तों के बारे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। चैंथ खड्ड के तटीयकरण, धनेटा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने, जिला में कई स्थानों पर सोलर लाइटों के खराब होने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाग्रां और एचडब्ल्यूसी धमरोल तथा चंदरूही के भवनों एवं परिसरों की मरम्मत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदड़ू, कक्कड़, बजरोल, जंगलबैरी, बगेहड़ा और रंगड़ में रिक्त पदों, राजकीय उच्च पाठशाला भेरड़ा के खाली भवन को अन्य विभागों के संस्थानों के लिए आवंटित करने, जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों के वेतन की अदायगी, ग्राम पंचायत ग्यारहग्रां की उठाऊ पेयजल योजना और सिंचाई योजना के बंद होने, ग्राम पंचायत धनेटा में लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों और कई अन्य मुद्दों के समाधान को लेकर जिला परिषद के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।


 जिले के कुछ गांवों में बिजली की समस्या, जिला परिषद सदस्यों द्वारा स्वीकृत 15वें वित्त आयोग की धनराशि के कार्यों की धीमी गति, जंगलबैरी क्षेत्र के निचले https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-zila-parishad-meeting/इलाकों में बाढ़ की समस्या, बड़सर-शाहतलाई सड़क और भरेड़ी-धमरोल-सुलगवान सड़क की नालियों की मरम्मत और अन्य जनसमस्याएं भी बैठक में उठाई गईं।


 परिषद की अध्यक्ष बबली देवी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे सभी सदस्यों की ओर से उठाए गए जनहित के मुद्दों एवं समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ये सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए हैं। इसलिए, इनके निवारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।  
  बैठक की कार्यवाही आरंभ करने से पहले इस मॉनसून सीजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
  बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी एवं परिषद की सचिव बबीता गुलेरिया ने किया। जबकि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिषद के सदस्यों को अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago