किन्नौर जिला में तीन चरणों में होन वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

किन्नौर जिला में तीन चरणों में होन वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में तैनात पीठासीन एवं सहायक मतदान अधिकारियों के लिए आज रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगरानी अधिकारी डाॅ. कविराज ने कहा कि कोविड महामारी के कारण चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानियां बरतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया खासकर मतदान व मतगणना प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान दलों को मतदान केन्द्र पर थर्मल स्कैनर, सेनेटाईजर, हाथ धोने के लिए साबुन व पानी का प्रबंध अवश्य करना होगा ताकि ताकि मतदान करने आने वाले सभी मतदाताओं की सर्वप्रथम थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाईजर से हैंड सेनेटाईजिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान ड्यूटी में तैनात स्टाॅफ व मतदाताओं को आवश्यक रूप से सही प्रकार से माॅस्क पहनने का आग्रह किया तथा कहा कि  हैंड सेनेटाईजिंग व थर्मल स्कैनिंग के उपरान्त ही मतदान करवाएं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी कल्पा भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago