Kinnaur : उपायुक्त कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आज यहां जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय रिकांग पिओ द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ‘‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’’ पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र निर्माण व विकास में मीडिया की अहम भूमिका है तथा लोकतंत्र में मीडिया का प्रमुख स्थान है तथा इसे लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार व प्रशासन के बीच सेतु के रूप में कार्य करता है https://www.tatkalsamachar.com/kullu-district-kullu-tb-free/ तथा सरकार की विकासात्मक नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है। वहीं इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों व योजना की सफलता व कमियों के बारे में फीडबैक देने भी में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है जिसमें मीडिया जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे लोगों को सरकारी कार्यक्रमों, योजनाओं व इनसे मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिम्पल सकलानी ने मुख्य अतिथि तथा सभी पत्रकारों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया तथा इस अवसर पर आयोजित विचार-विमर्श सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व अमर उजाला के संवाददाता रतन लाल नेगी ने मुख्य अतिथि को टोपी व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। परिचर्चा सत्र में भाग लेते हुए रतन लाल नेगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका होती है तथा मीडिया से जुड़े सभी सदस्यों का यह दायित्व बनता है कि वह एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं।
इस दौरान उपायुक्त किन्नौर द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों को खतक भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार व अन्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago