किन्नौर : आबिद हुसैन को जे.एस.डब्लयू प्रबंधन द्वारा कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया गया.

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक को आज जे.एस.डब्लयू प्रबंधन द्वारा कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया गया। प्रबंधन द्वारा यह वाहन काॅरपोरेट सामाजिक उत्तर दायित्व के तहत भेंट किया गया। इस वाहन का उपयोग सांगला कलस्टर के तहत आने वाली 7 पंचायतों रकच्छम, छितकुल, कामरू, चांसू, सांगला, बटसेरी तथा थेमगरंग से कचरा इकट्ठा कर कूपा स्थित ठोस कचरा प्रबंधन सयंत्र तक पहुंचाने में किया जाएगा।

उपायुक्त ने प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सूखा तथा गीला कचरा के वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन करने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से जिले के सांगला स्थित कूपा तथा पवारी में ठोस कचरा प्रबंधन सयंत्र स्थापित किए गए हैं।  

इससे पूर्व उपायुक्त को जे.एस.डब्लयू प्रबंधन द्वारा संचालित जिंदल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तथा छात्राओं ने सफाई बैंक आॅफ इंडिया कैम्पेन के तहत कोविड काल में एकत्रित किए गए 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को पवारी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन सयंत्र में निष्पादन के लिए सौंपा।

उपायुक्त ने कहा कि जिंदल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है। इससे जिले के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने में आगे आएं ताकि जिले के आपार सौदर्यं का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, परियोजना अधिकारी जे.एस.डब्लयू कौशिक मौलिक, सी.एस.आर प्रमुख विनोद पुरोहित, जिंदल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम नेगी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago