बिलासपुर : राजेंद्र गर्ग ने गाहर पंचायत में की विकास कार्यों की समीक्षा.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत गाहर का दौरा करके वहां विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा इन संस्थाओं के लिए मनरेगा, वित्त आयोग और अन्य माध्यमों से भारी बजट की व्यवस्था की है।

पंचायत जनप्रतिनिधियों को इसका लाभ उठाना चाहिए तथा अपने क्षेत्र की जरुरतों के अनुसार शैल्फ बनाने चाहिए। इसके अलावा विकास कार्यों मेें गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए।

 
  इससे पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने दिवंगत पूर्व मुुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago