Kangra : डीसी ने किया विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण

 जिला कांगड़ा में विकास परियोजनाओं के निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों के लिए गंभीर प्रयास किये जा रहे है। उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने आज बुद्धवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला उपमंडल में फील्ड विज़िट के दौरान विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भूमि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने धर्मशाला में बनने वाले ओल्ड एज रिसाॅर्ट, एक्सीबिशन सेंटर सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि का मुआयना किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा रोहित राठौर और एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी उपस्थित रहे। https://www.tatkalsamachar.com/solan-transport-deputy-commissioner/ डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्याें में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा के उचित समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते कईं परियोजनाओं के लिए भूमि का निरीक्षण आज धर्मशाला में किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिन परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता है उनके लिए भूमि का चुनाव और उससे संबंधित औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में लंबित विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आम जनमानस से संबंध रखने वाले सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए विभागों को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यें में गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन द्वारा सख्त हिदायत दी गई है।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago