kangra News : नगरोटा में 25 से 27 जुलाई तक होगा रोजगार मेला

श्रम एवं रोजगार विभाग 25 से 27 जुलाई तक जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोजगार मेले का आयोजन करवाने जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के पास स्थित ओबीसी भवन में आयोजित किए जाने वाले इस रोजगार मेले में 25 और 26 जुलाई को सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे, जबकि 27 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से भर्तियां की जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इस मेले में 25 से अधिक बड़ी कंपनियां युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी। इस मेले में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, बीफार्म, एमफार्मा, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य डिग्रीधारक युवा साक्षात्कार दे सकते हैं।

18 से 45 वर्ष तक के पुरुष और महिला उम्मीदवार अपने बायोडाटा, सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हंै। क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनत्तम मासिक वेतन से लेकर 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।वन रेंज कार्यालय बड़सर में लकड़ी की नीलामी 28 को

हमीरपुर 24 जुलाई। वन रेंज कार्यालय बड़सर के स्टोर में और अन्य स्थानों पर रखी खैर, चीड़ https://www.tatkalsamachar.com/sirmour-news-visits-villages-of-shillai/ और सफेदे की लकड़ी की नीलामी 28 जुलाई को सुबह 11 बजे वन रेंज कार्यालय बड़सर में की जाएगी।

वन उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नीलामी प्रक्रिया सहायक वन अरण्यपाल की अध्यक्षता में पूर्ण की जाएगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता को एक हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी https://youtu.be/qIurGb_E680 अधिक जानकारी के लिए वन रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

14 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

14 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

18 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

18 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

3 days ago