Treding News

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा पाँच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 02 फरवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र छेब, कांगड़ा में किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम में राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों से आए 35 युवा प्रतिभागी एवं 02 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं को हिमाचल प्रदेश की रीति-रिवाजों, संस्कृति, परंपराओं एवं स्थानीय खान–पान से परिचित कराया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण भी करवाया जाएगा।


युवा प्रतिभागियों को कक्षा प्रशिक्षण (क्लासरूम ट्रेनिंग) के माध्यम से साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 37 युवा प्रतिभागी आगामी 09 फरवरी 2026 से राजस्थान राज्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।


कार्यक्रम का उद्घाटन आज जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा, पीएनबी आरसेटी धर्मशाला के निदेशक मदन लाल तथा आरएचएफडब्ल्यूटीसी, छेब के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


उद्घाटन अवसर पर विनय शर्मा ने राजस्थान से आए युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यकाल से ही कांगड़ा और राजस्थान के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें ऐसे कार्यक्रम और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
मदन लाल ने कौशल विकास और रोजगार सृजन पर बल देते हुए युवाओं से नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार देने वाले उद्यमी बनने का आह्वान किया।


वहीं राजीव कुमार गर्ग ने संस्थान में सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों एवं उनके पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज की वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए युवाओं के समग्र एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में श्याम नगर की वैष्णवी डोगरा तथा शाहपुर, कांगड़ा के नितिन शर्मा, जिन्होंने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने तथा माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जाते हैं। इसी उद्देश्य के तहत यह युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम कांगड़ा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों के युवा आपसी संवाद एवं सांस्कृतिक आदान–प्रदान के माध्यम से एक-दूसरे को समझेंगे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago