Kangra News : नगरोटा उपमंडल के मस्सल नाले का होगा चैनलाइजेशन: आरएस बाली

 पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा उपमंडल के मस्सल नाले के चैनलाइजेशन किया जाएगा इस के लिए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं तथा बरसात के दौरान नाले में जल स्तर अधिक होने पर स्थानीय लोगों तथा इंजीनियरिंग कालेज को किसी भी तरह का नुक्सान नहीं हो।


   शनिवार को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा बगबां विधानसभा क्षेत्र की ठानपुरी, बढ़ाई, मसल जलोट, लूना, रिडी, निहार्गलू, कालीजन और मुमता पंचायतों में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतें तथा आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभ मदद मुहैया करवाई जाए

ताकि किसी भी परिवार को परेशानी नहीं झेलनी पड़े https://www.tatkalsamachar.com/employment-fair-una/। इस दौरान उन्होंने बंद पड़े ग्रामीण रास्तों, पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पुनः स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
   उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग, बागबानी विभाग को संयुक्त तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तथा बागबानों को हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि किसानों तथा बागबानों को किसी भी तरह से असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मानवीय सरोकारों को समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है

जिसकी सराहना विश्व बैंक द्वारा भी की गई है।https://youtu.be/1mcsKPcWFQo उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के दुःख-दर्द से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।


    इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल एवं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री व समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago