Employment fair : आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 25 अगस्त को

तकनीकी शिक्षा द्वारा आईटीआई ऊना में 25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र हरोली, अम्ब, बीबीएन व गगरेट के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान फिटर, टर्नर, वैल्डर, ईलैक्ट्रिशियन, ऑटो ईलैक्ट्रिशन, मकैनिक डीज़ल, मकैनिक मोटर व्हीकल, प्लम्बर, कारपेंटर, ईलैक्ट्रोनिक्सन व कोपा आदि टेªडों में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले अभियार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरोें के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत वृतिका देय होगी।

आजीविका मिशन के तहत ऊना में खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता आयोजित

ऊना, 19 अगस्त –  विकास खण्ड ऊना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत खण्ड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा ने की। प्रतियोगिता में https://www.tatkalsamachar.com/relief-fund-chiefminister/ विकास खंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।

बीडीओ ने बताया कि खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विश्वकर्मा स्वयं सहायता समूह रैन्सरी, द्वितीय स्थान पर कृष्ण स्वयं सहायताhttps://youtu.be/2qFw0_9XTfU समूह बहडाला और तृतीय स्थान श्री राम स्वयं सहायता समूह रैन्सरी ने हासिल किया। 

इसके अलावा  उपस्थित स्वयं सहायता समूहों को खण्ड विकास अधिकारी ऊना द्वारा विभिन्न योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। 

इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष यशपाल, एलएसईओ अंजू वाला, एसईबीपीओ निशा पुरी, एलवीडीसी सोनिया खन्ना व एमआईएस(ओए)वीना कुमारी उपस्थित रही।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago